Friday, January 17, 2025
Homeटेक एंड यूथअन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ‘कन्ट्री टॉपर’

अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ‘कन्ट्री टॉपर’

लखनऊ, 16 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कक्षा-8 केे मेधावी छात्र अभिराज प्रताप सिंह नेगी ने इण्टरनेशनल मेन्टल मैथ्स वर्ल्ड कप-2024 में ऑल इण्डिया प्रथम रैंक अर्जित लखनऊ का गौरव बढ़ाया है एवं ‘कन्ट्री टॉपर’ का खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अभिराज ने विश्व में 7वीं रैंक अर्जित की है।  इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन लाइव मैथ्स कम्पटीशन एण्ड लीग (लाइव एम.सी.एल.) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें विश्व के 59 देशों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अन्तर्गत सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने ग्रैण्डमास्टर कैटेगरी में अपनी बौद्धिक व मानसिक क्षमता एवं गणित ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर ‘कन्ट्री टॉपर’ का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने अभिराज की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ट्राफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। सी.एम.एस. अपने छात्रों को गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान तथा अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Sanjeev Shukla
Sanjeev Shuklahttps://www.rashtrabandhu.com
He is a senior journalist recognized by the Government of India and has been contributing to the world of journalism for more than 20 years.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular